Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल
9 Mar 2026 - 15 Mar 2026
चंद्र राशि के संबंध में शनि के दसवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत से जुड़ा कोई समाचार, आपको प्राप्त होगा। इसके चलते आप भी मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। ये देखा गया है कि आप अपने धन के संचय को लेकर, अक्सर थोड़ा लापवाह होते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपके जीवन में आर्थिक तंगी को उत्पन्न कर सकता है, इसलिए आपको इस हफ्ते अपने घर के लोगों से धन की बचत को लेकर बात करते हुए, उनसे सलाह लेने की जरुरत होगी। क्योंकि इस दौरान आपके बड़े. बुजुगों की सलाह और उनका अनुभव ही, आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में भविष्य के लिए मददगार सिद्ध होगा। अपने निजी जीवन में लिए गए किसी बड़े निर्णय में, आपको अपने परिवार का समर्थ प्राप्त नहीं होगा। जिससे आप खुद को बेहद अकेला महसूस भी करेंगे , साथ ही आपके मन में उनसे दूर जाने तक का विचार आ सकता है। चंद्र राशि के संबंध में केतु के तीसरे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपने वरिष्ठ अधिकारी से सीधे तौर पर बातचीत करने, और अपने सारे सवालों. जवाब ढूढ़ने का अवसर मिलेगा। जिससे आपको इस बात का पता भी लग सकता है कि आखिर आपके बॉस, आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। जैसे ही आपको इसके पीछे की असल वजह पता चलेगी, आपके मन को काफी हद तक तसल्ली मिलेगी। हालांकि इस दौरान उनसे बात करते समय, अपने शब्दों का इस्तेमाल बेहद सोच. समझकर करें। इस सप्ताह कई छात्रों को मनचाहे कॉलेज अथवा कोर्स में, एडमिशन मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। जिससे उनका मनोबल तो बढ़ेगा ही, साथ ही उनके आत्मविशवास और साहस में भी अच्छी खासी वृद्धि हो सकेगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






