Simha Saptahik Rashifal - सिंह साप्ताहिक राशिफल
9 Mar 2026 - 15 Mar 2026
चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपना खोया आत्मविश्वास और ऊर्जा, पुनः वापस लौटती प्रतीत होंगी। जिसके परिणामस्वरूप, यदि पहले आपको किसी भी निर्णय को लेने में परेशानी आ रही थी, वो भी अब दूर होती दिखाई देगी और आप अपनी समझदारी का परिचय देते हुए, सही निर्णय ले सकेंगे। चंद्र राशि के संबंध में सातवें भाव में राहु होने के कारण, इस सप्ताह आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के कार्य के ज़रिए, कोई बड़ा फ़ायदा होगा। साथ ही आप में से कई लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें मुनाफ़े की संभावना नज़र आए और विशेष हो। आप अकसर अपनी क्षमता से ज्यादा का वादा दूसरों को कर बैठते हैं, जिससे आप स्वंय को न चाहते हुए भी मुसीबत में फँसा देते हैं। परंतु इस सप्ताह आपको ऐसा करने से बचना होगा। अन्यथा आप अपनी प्रमाणिकता खो भी सकते है। इसलिए उसी कार्य का वादा करें, जिसे आप पूरा करने की क्षमता रखते हैं। इस सप्ताह संभव है कि आप जल्दबाज़ी में आकर, ये समझने की भूल कर बैठे की आपका कार्य पूरा हो चूका है। ऐसे में जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, आपको अपने दस्तावेज़ वरिष्ठ अधिकारियों को देने से बचना होगा। इसके लिए बेहतर यही होगा कि, हर दस्तावेज़ को पुनः जाँच लें। आपकी राशि के छात्रों को इस दौरान हर विषय में, अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। विशेषकर के मध्य भाग का समय, आपकी शिक्षा के क्षेत्रों में विशेष भाग्यवान साबित होने वाला है। क्योंकि इस समय आपका मन पढ़ाई में अधिक लगेगा, जिससे आप अपना प्रदर्शन अच्छा कर अपने शिक्षकों का दिल जीत पाने में सफल होंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






