साप्ताहिक प्रेम हिन्दी राशिफल (मिथुन राशि) / Mithun Rashifal
16 Nov 2026 - 22 Nov 2026
रोमांस के नज़रिए से आपकी ज़िन्दगी कोई नया मोड़ ले सकती है। क्योंकि संभव है कि प्रेमी आपसे कोई बड़ा वादा लें या अपेक्षा रखे, जिसके बारे में आप जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय न लेते हुए, प्रेमी से कुछ समय माँग लें। ऐसे में आपकी ये दुविधा, आपके प्रेमी को कुछ परेशान भी कर सकती है। इसलिए बात को गोल-गोल घुमाने की जगह उनसे साफ़ शब्दों में बात करना ही, आपके लिए बेहतर रहेगा। इस सप्ताह न चाहते भी आप बातचीत के दौरान, अपने ससुराल पक्ष के बारे में कुछ ऐसा कह सकते हैं, जिससे जीवनसाथी को बुरा लगे। जिसके परिणामस्वरूप, साथी आपसे घंटों बात न करते हुए, अपनी नाराज़गी जाहिर कर सकता है। ऐसे में बात को बढ़ने देने से बेहतर आपके लिए यही रहेगा कि, अपनी गलती मानते हुए, तुरंत साथी से माफ़ी मांगे और उनकी हर नाराज़गी को दूर करें।उपाय: प्रतिदिन "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का 14 बार जाप करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems






