Tula Saptahik Rashifal - तुला साप्ताहिक राशिफल
16 Feb 2026 - 22 Feb 2026
चंद्र राशि के संबंध में केतु के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह के पर्यन्त आपका स्वास्थ्य आमतौर पर उत्तम ही रहेगा। क्योंकि कई ग्रहों की शुभ दृष्टि, आपकी सेहत को मजबूती देगी और साथ ही आपको पुरानी चली आ रही बीमारियों से भी निजात दिलाएगी। इसलिए इस सप्ताह आपका मन खुशमिज़ाज़ रहने के योग बनेंगे। इस समय आपको धन लाभ तो लोग ही, साथ ही इससे आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से भी होने के योग बनेंगे। चंद्र राशि के हिसाब से राहु के पांचवें घर में होने के कारण ऐसे में कोई भी फ़ैसला करने से पहले, निवेश से जुड़ी हर अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। इसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद भी ले सकते हैं। इस सप्ताह आपका दूसरों पर अधिक विश्वास करना, आपके मानसिक तनाव में वृद्धि का मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम. काज और रुपये. पैसे से जुड़ी हर बात साझा करने से बचें, अन्यथा वो आप से उधारी की मांग करते हुए, आपका आर्थिक बजट बिगाड़ सकते हैं। जिन पूर्व के अधूरे पड़े कार्यों को लेकर आपके वरिष्ठ अधिकारियों से आपको पहले डाट पड़ी थी, उन्हें आप इस सप्ताह भी पूरा करने में असफल हो सकते है। जिससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि तो होगी ही साथ ही, आशंका है कि ये कार्य आपसे लेकर किसी दूसरे सहकर्मी को दे दिए जाएं। इस बात को आपको समझना होगा कि मन में नकारात्मक विचार ज़हर से भी ज़्यादा ख़तरनाक होते हैं। ऐसे में छात्र इस सप्ताह योग व ध्यान का सहारा लेकर अपने मन में उत्पन्न हो रहे हर तरह की नकारात्मकता का नाश कर सकते हैं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






