Tula Saptahik Rashifal - तुला साप्ताहिक राशिफल
23 Nov 2026 - 29 Nov 2026
चंद्र राशि से राहु के पाँचवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको बेहतर स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए, अपनी सुबह की शुरुआत कसरत से करनी होगी। क्योंकि इस बात को आपको भी समझना होगा कि यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में इस बदलाव को रोज़ाना अपनी दिनचर्या में शामिल करें, और इसे नियमित रखने की कोशिश करें। चंद्र राशि से केतु के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपके अंदर रचनात्मक विचारों की वृद्धि होगी, जिससे आप कई पैसे कमाने के नए मौक़े ढूढ़ते हुए, अच्छा मुनाफ़ा कमा सकेंगे। हालांकि इस दौरान हर दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले, आपको उन्हें तसल्ली बक्श आराम से पढ़ने की सलाह भी दी जाती है। संभावना है कि इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की सलाह आपको अतिरिक्त धन कमाने में मदद करेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। साथ ही आप घर के सदस्यों पर खुलकर खर्च करते व उनके लिए उपहार लेते भी दिखाई देंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ, पूरी तरह से आपके पक्ष में होंगी। जिसके कारण आप कार्यस्थल पर अपने हर अधूरे पड़े कार्य को पूरा करते हुए, अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अपने बॉस को खुश कर सकेंगे। इससे भविष्य में आपको उन्नति मिलने की भी, संभावना बनती दिखाई देगी। कई छात्रों की पूर्व की मेहनत, जिन्हे वो व्यर्थ समझ रहे थे, वो इस सप्ताह रंग लाएगी। क्योंकि इस दौरान आप अपने शिक्षकों को, अपने ज्ञान और समझ से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। जिससे आपको उनकी मदद मिल सकेगी और आप आने वाली परीक्षा में, अच्छा प्रदर्शन देने में समर्थ होंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems






