Mesh Saptahik Rashifal - मेष साप्ताहिक राशिफल
23 Nov 2026 - 29 Nov 2026
दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िंदगी भले ही बेहतरीन नज़र आए, लेकिन चंद्र राशि से बृहस्पति के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अंदर-ही-अंदर खिन्न और उदास होंगे। ये सप्ताह किसी भी तरह के छोटे रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए, बेहद शुभ है। हालांकि किसी भी तरह के बड़े निवेश को करने से अभी बचें और अगर ऐसा करना संभव न हो तो, आपको किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति की मदद के बाद ही, किसी भी बड़े निवेश में अपना पैसा लगाने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह आप अपने पुराने दोस्तों या करीबियों को, अपनी महफ़िल में दावत दे सकते हैं। क्योंकि आपके पास इस दौरान अतिरिक्त ऊर्जा होगी, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। हालांकि ऐसा कुछ भी करने से पहले अपने घर के लोगों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। चंद्र राशि से राहु के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, व्यावसायिक लिहाज़ पर, आपकी राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा सिद्ध होने की संभावना है। क्योंकि सितारे इस समय पूरी तरह से, आपके पक्ष में नज़र आयेंगे। जिससे आपके पेशे और करियर में आपको, भाग्य और किस्मत का भरपूर साथ मिल सकेगा। यदि आप घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं तो, इस सप्ताह आपको अपने परिवार से जुड़ा कोई ऐसा समाचार मिल सकता है। जिससे आप अपना मन पढ़ाई की ओर लगाने में खुद को पूरे तरह असमर्थ महसूस करेंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems






