Simha Saptahik Rashifal - सिंह साप्ताहिक राशिफल
23 Nov 2026 - 29 Nov 2026
चंद्र राशि से शनि के आठवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपकी सेहत आपके ही हाथों में होगी। इसलिए अपनी मानसिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए, इस दौरान ध्यान और योग का नियमित रूप से अभ्यास करें और बासी भोजन से परहेज करें। इस समय आपके लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना भी, काफी बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी बड़ी डील के होने से, कोई बड़ा फ़ायदा मिल सकता है। इस कारण आप अपने लिए, किसी कीमती सामान की ख़रीदारी भी कर सकते हैं।परन्तु आपको थोड़ा सावधान रहने की भी ज़रूरत होगी, क्योंकि आशंका है कि वो कीमती सामान आप से खो जाए या चोरी हो जाए। इससे आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस अवधि में आप अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ, कई सामाजिक कार्य में भी अधिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान करेंगे। इससे आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। इस सप्ताह काम को लेकर, आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा की कमी देखी जाएगी। जिसका सीधे तौर पर असर आपके करियर पर दिखाई देगा। ऐसे में आप अपनी खोई ऊर्जा और उत्साह को पुनः वापस पाने के लिए, कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। इस सप्ताह भर आपकी राशि में कई शुभ ग्रहों की उपस्थित व उनका प्रभाव, आपको अपनी मेहनत अनुसार परीक्षा में अंक प्राप्त कराएगा। ऐसे में कठिन मेहनत करें और जरूरत पड़ने पर, अपने शिक्षकों की भी मदद लें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems






