वृश्चिक का मासिक राशिफल / Vrishchika Masik Rashifal in Hindi
February, 2025
सामान्य
फरवरी मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए संतुलित रहने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है। कुछ समस्याओं को ध्यान देना होगा अन्यथा आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अष्टम भाव में मंगल महाराज के विराजमान रहने से एक तो इस महीने आपको शारीरिक समस्याओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। दूसरा वाहन सावधानी से चलाएं। किसी तरह की चोट या दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है। एकादश भाव में केतु महाराज पंचम भाव में राहु और शुक्र की उपस्थिति आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। बृहस्पति महाराज की दृष्टि आपकी राशि से तीसरे भाव और एकादश भाव पर होने से आपके लिए समस्याओं में कमी के योग बनेंगे और बृहस्पति महाराज की कृपा से आपकी स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे, वैवाहिक संबंधों में भी सुधार होगा। आपके भाई बहनों की भी तरक्की का समय है। उनसे आपके संबंध मधुर बनेंगे। माता जी को स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह महीना कठिन रहने वाला है क्योंकि उनकी एकाग्रता भंग होगी और उन्हें बार-बार पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
कार्यक्षेत्र
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा रहने की संभावना है। दशम भाव के स्वामी सूर्य महाराज तीसरे भाव में महीने की शुरुआत में विराजमान रहेंगे और उनके साथ बुध होंगे जो बुधादित्य योग बनाएँगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा होगी। आप अपने काम से और अपनी ईमानदारी से अपने कार्यक्षेत्र में अपना स्थान पक्का करेंगे। आपके सहकर्मियों का सहयोग भी आपके साथ रहेगा और वो आपके हर काम में मदद करेंगे। छठे भाव के स्वामी मंगल महाराज अष्टम भाव में होने से कठिन परिश्रम करने से आप पीछे नहीं हटेंगे लेकिन आपको स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सप्तम भाव में देवगुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे और सप्तम भाव के स्वामी शुक्र महाराज पंचम भाव में राहु के साथ रहेंगे जिससे व्यापार में उन्नति के प्रबल योग बनेंगे। आपको कई अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा और उनके साथ काम करने से आपके व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे। इस दौरान आप यदि व्यापार में कोई विस्तार करना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है। व्यापार में स्थिरता भी आएगी और मजबूती भी आएगी। आप कुछ बड़ी योजनाओं पर काम कर सकते हैं जो आपके व्यापार की गति को बढ़ाने में सहायक साबित होगी।
आर्थिक
यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने की संभावना है। राहु और शुक्र पंचम भाव में रहेंगे और एकादश भाव में केतु महाराज की उपस्थिति रहेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आपकी आमदनी दिन प्रतिदिन बढ़ेगी। अष्टम भाव में बैठे मंगल महाराज की दृष्टि भी एकादश भाव पर होने से आप कुछ कामों को लोन लेकर भी पूरा कर सकते हैं तथा कुछ गुप्त धन प्राप्त होने के योग भी इस महीने बनेंगे। सूर्य और बुध तीसरे भाव में रहकर भी आपकी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। इससे आपको उत्तम लाभ होगा। बृहस्पति महाराज की दृष्टि भी एकादश भाव पर होगी जो आपको लाभ प्रदान करेगी। इस महीने आपके खर्चों पर नियंत्रण बना रहने की संभावना है। बस घर के लोगों और अपने स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपका मन करेगा कि आप शेयर बाजार में भी निवेश करें और इसमें अभी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बस बाजार की चाल को ध्यान में रखते हुए ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
स्वास्थ्य
फरवरी मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम रहने की संभावना है। चौथे भाव में शनि महाराज के साथ सूर्य और बुध की महीने के उत्तरार्ध में युति होना और पंचम भाव में राहु और शुक्र का उपस्थित होना आपके लिए स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकता है। आपको छाती में संक्रमण या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खान-पान पर ध्यान ना देना भी आपका नुकसान का कारण बन सकता है। ऊपर से मंगल महाराज पूरे महीने अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। इससे आपको कोई चोट लगने या दुर्घटना की संभावना बन सकती है। इन सबसे ऊपर अच्छी बात यह है कि सप्तम भाव में बैठे बृहस्पति महाराज आपकी राशि पर पूर्ण सप्तम दृष्टि से अपनी अमृत दृष्टि डालेंगे जिससे आपको फायदा होगा और आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में भी कमी आएगी। राशि स्वामी का अष्टम भाव में होना भी स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का कारण बन सकता है। आपको अनियमित रक्तचाप और रक्त अशुद्धि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बृहस्पति महाराज की कृपा से आप इन चुनौतियों से बाहर निकलने में भी सक्षम होंगे। नियमित व्यायाम की आदत आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान कर सकती है।
प्रेम व वैवाहिक
यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके लिए महीना बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। राहु और उच्च के शुक्र पंचम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे प्रेम संबंधों में प्रगति आएगी। आपका प्यार परवान चढ़ेगा और भरपूर रोमांस से भरा समय रहेगा। आप एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा समय बिताएंगे और एक दूसरे से अलग होना आपको पसंद नहीं होगा। यह प्यार का वह समय होगा कि जब आप पूरी तरह से प्यार के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे। बृहस्पति महाराज पंचम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में विराजमान हैं ऐसे में आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं। अविवाहित जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है और कुछ जातकों का विवाह इस समय में हो सकता है। यदि विवाहित जातकों की बात करें तो पंचम भाव में शुक्र और सप्तम भाव में बृहस्पति एक दूसरे से राशि परिवर्तन योग में है जिससे आपके जीवनसाथी से आपके संबंध अत्यधिक मधुर रहेंगे। आपसी सामंजस्य बहुत बढ़िया रहेगा। आप दोनों मिलकर अपने वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको संतान से भी सुख प्राप्त हो सकता है।
पारिवारिक
फरवरी मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना पारिवारिक तौर पर मध्यम रहने की संभावना है। चतुर्थ भाव में पूरे महीने शनिदेव विराजमान रहेंगे जिससे आपकी माता जी का स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा लेकिन महीने के उत्तरार्ध में जब शनि अस्त अवस्था में आ जाएंगे और सूर्य और बुध भी चतुर्थ भाव में गोचर कर जाएंगे, तब आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और उन्हें कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इससे आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आपको उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। तीसरे भाव में महीने की शुरुआत में सूर्य और बुध विराजमान रहेंगे और उन पर मंगल की दृष्टि रहेगी तथा बृहस्पति महाराज की दृष्टि भी तीसरे भाव पर भी रहेगी जिससे आप अपने भाई बहनों के साथ मधुर संबंधों का आनंद लेंगे। आपके भाई बहनों की भी तरक्की होगी और इस दौरान वह भी प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। दशम भाव के स्वामी सूर्य भी महीने की शुरुआत में तीसरे भाव में होंगे और उसके बाद चतुर्थ भाव में आकर दशम भाव को देखेंगे जिससे पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। इस प्रकार आपको इस महीने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना तो करना पड़ेगा लेकिन वैसे आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। मंगल की दृष्टि दूसरे भाव पर होने से कुटुंब के कुछ लोग कड़वे वचन का इस्तेमाल कर सकते हैं, उनसे सावधान रहें और घर के माहौल को बिगड़ने न दें।
उपाय
आपको अपने राशि स्वामी मंगल महाराज के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
बुधवार को सायं काल के समय काले तिल का दान करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शनिवार के दिन दिव्यांग जनों को भोजन कराएं।
शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं में मिष्ठान वितरित करें।
बुधवार को सायं काल के समय काले तिल का दान करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शनिवार के दिन दिव्यांग जनों को भोजन कराएं।
शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं में मिष्ठान वितरित करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025